बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट में बेसिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस किया गया। बजट में परिषदीय विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित किया गया। बजट में सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक जिले में दो-दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय स्थापित किया जाएगा। बरेली में इसके तहत दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इनमें आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल कक्षाओं और उन्नत शैक्षणिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक जनपद में एक मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय विकसित करने की योजना है, ताकि ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों को समान गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके। इसका लाभ भी बरेली के लोगों ...