दो मिमी हुई बारिश, चार डिग्री उछला रात का पारा
गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में सोमवार को मौसम का अजब रंग दिखा। दोपहर में अचानक आसमान में गहरे काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बादल कहीं कम तो कहीं ज्यादा बरसे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को महानगर में ही अलग-अलग हिस्सों में मौसम का भिन्न रंग देखने को मिला। गोलघर में रिमझिम फुहारें गिरीं जबकि नंदानगर, सिंघड़िया, मोहद्दीपुर से लेकर बरगदवां तक हवा चलने के साथ कुछ देर तक बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश महानगर के उत्तर उत्तरी क्षेत्र में हुई है। यह भी पढ़ें- UP Weather: सावधान! यूपी के 16 जिलों में चलेगी हीट वेव, 11 और 12 को आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आसमान में बादलों की मौजूदगी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.