बागपत, जुलाई 9 -- नगर के ग्रोवेल स्कूल में मंगलवार को दो मिनट की भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने आत्मविश्वास, वाणी कौशल और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में त्योहार, मौसम सहित विभिन्न विषयों पर बच्चों ने अपने विचारों को सरल, प्रभावशाली और अभिव्यक्तिपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। कक्षा 4-ए से आन्या सिंह ने शानदार प्रस्तुति देकर पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं आरव जैन और अग्रिम गोयल ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर अक्षित जैन और अन्वी सोनी संयुक्त विजेता रहे। कक्षा 4-बी से प्रतियोगिता में अंश गौर, इशिता और तास्वी जैन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यंश राणा, अवनी और सक्षम शर्मा ने मिलकर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर आन्या अग्रवाल, आदित्य राज, छवि खोखर और दुष्यंत संयुक्त रूप से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.