गया, फरवरी 13 -- इंटरमीडिएट की चल रही परीक्षा के दौरान गुरुवार को शेरघाटी के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर महज दो मिनट देर से पहुंचने के कारण तीन लड़कियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। तीनों लड़कियां पहली पाली में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा देने आई थीं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने से वंचित रहीं ढेउरी, बांकेबाजार की लड़की सोनी कुमारी ने बताया कि सड़क जाम रहने के कारण उसे केंद्र पर पहुंचने में महज दो मिनट की देर हुई थी। उसके आते-आते गेट बंद हो रहा था। तमाम विनती के बावजूद उसे केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। शेरघाटी के उधनबीघा गांव की रहने वाली अंजली कुमारी और एक अन्य छात्रा पल्लवी की भी यही कहानी है। तीनों लड़कियों ने आधे घंटे तक गेट के बाहर खड़े होकर इंतजार किया, विनती की। लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.