दो मिनट की देरी से टीईटी परीक्षा से वंचित रही छात्रा, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा
बदायूं, जुलाई 6 -- बिल्सी, संवाददाता। नगर के मोहल्ला संख्या एक खैरी रोड निवासी एक छात्रा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में महज दो मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गई। घटना के बाद कांग्रेस (केकेसी) के जिला अध्यक्ष फरियाद अली ने छात्रा के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शासन से दोबारा परीक्षा कराने की मांग उठाई। छात्रा नैंसी माहेश्वरी पुत्री जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो जुलाई को उनका टीईटी परीक्षा केंद्र बरेली में निर्धारित था। वह समय से घर से निकली थीं, लेकिन बरेली सिटी के अंदर रैली होने के कारण रास्ते में भारी यातायात जाम में फंस गईं। जब तक वह परीक्षा केंद्र पहुंचीं, तब तक निर्धारित समय से दो मिनट अधिक हो चुके थे। इसके चलते परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश देने से इनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.