बगहा, अप्रैल 14 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज जंक्शन पर साउंड सिस्टम में गड़बड़ी से मंगलवार की सुबह वंदेभारत ट्रेन के यात्रियों को हल्की परेशानी हुई। हालांकि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इसे करीब पांच मिनट से अधिक समय तक नरकटियागंज जंक्शन पर रोका गया। इसके कारण रेल यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। दरअसल,मंगलवार की सुबह गोरखपुर से पाटलिपुत्र जंक्शन जाने वाली 26502 वंदेभारत ट्रेन नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंचने वाली थी किंतु सिस्टम में गड़बड़ी के कारण ट्रेन के आने की सूचना देना रेल कर्मियों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर वंदेभारत के यात्री बेचैन हो रहे थे। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक मो कलीम ने पहल कर वैकल्पिक व्यवस्था से पूछताछ कार्यालय का साउंड सिस्टम दुरुस्त कराया। साथ ही दो मिनट के स्टॉपेज की जगह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.