दो मिनट का मौन रखकर शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
गोड्डा, अगस्त 5 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम द्वारा शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शिबू सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। यह भी पढ़ें- टेरो में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.