दो माह से वेतन लंबित, शिक्षक-कर्मचारियों ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
बरेली, अक्टूबर 1 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े पांच संघटक राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बुधवार को अगस्त से लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उनके विश्वविद्यालय में उपलब्ध न होने पर कुलसचिव महेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में राजकीय महाविद्यालय हसनपुर अमरोहा, मीरापुर बांगर बिजनौर, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, सरदार भगत सिंह महाविद्यालय पुवायां और ठाकुर रोशन सिंह महाविद्यालय कटरा शाहजहांपुर के कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वेतन न मिलने से परिवार, बच्चों की पढ़ाई, ईएमआई और चिकित्सा संबंधी खर्चों में परेशानी हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव से शीघ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.