देहरादून, फरवरी 25 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर में कूड़ा उठाने वाली संस्था के साथ कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दो माह से वेतन न मिलने व सुपरवाइजरों को निकालने के विरोध में लंढौर एमडीडीए पार्किंग में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संस्था को हटाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों के साथ वार्ता की है। मसूरी नगर पालिका ने दो माह पूर्व संस्था लार्ड शिवा को घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य सौंपा, लेकिन दो माह बाद ही कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को 15 हजार वेतन देने पर पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में समझौता किया गया था लेकिन दो माह से वेतन नहीं मिला। 33 में से 25 सुपरवाइजरों को हटाया जा रहा है ऐसे में कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.