दो माह से वेतन नहीं मिलने से जलापूर्ति कर्मियों पर संकट, काम बंद करने की चेतावनी
बोकारो, जून 8 -- बोकारो प्रतिनिधि। हैसाबातू बहु पंचायत ग्रामीण जलापूर्ति योजना में कार्यरत पंप ऑपरेटरों एवं अन्य कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। योजना में कार्यरत कर्मचारी हसन इमाम, वीरेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मियों ने बताया कि करीब नौ कर्मचारी पिछले पांच वर्षों से इस जलापूर्ति योजना के संचालन में लगे हुए हैं। जिस ठेकेदार के माध्यम से योजना संचालित हो रही थी, उसका टेंडर समाप्त हो चुका है। इसके बाद ठेकेदार वेतन भुगतान से इनकार कर रहा है। वहीं विभाग का कहना है कि भुगतान ठेकेदार के माध्यम से ही किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.