दो माह से वेतन नहीं मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मऊ, मई 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस समस्या के बाबत सोमवार को संविदा कर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा। कर्मियों ने बांह पर काला फीता बांधकर कार्य किया। साथ ही 20 मई तक मानदेय का भुगतान नहीं किये जाने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि उन्हें पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण उन्हें अपने परिवार की आजीविका चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चली है। यह भी पढ़ें- मानदेय भुगतान को लेकर एनएचएम संवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.