किशनगंज, जनवरी 3 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मझिया पुल और जुलजुली सड़क के निर्माण को लेकर बिहार शहरी अवसंरचना विकास लिमिटेड (बुडको) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। करीब चार माह पहले निविदा प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद अब तक टेंडर फाइनल नहीं हो पाया है। वजह यह है कि तकनीकी बीड खुलने के बाद भी वित्तीय बीड अब तक नहीं खोली गई है। इस देरी के कारण पुल और सड़क का निर्माण पूरी तरह अधर में लटका हुआ है, जबकि स्थानीय लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार मझिया में पुल और जुलजुली सड़क के निर्माण के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से बुडको द्वारा निविदा निकाली गई थी। निविदा प्रक्रिया के तहत संवेदकों ने समय पर अपने-अपने टेंडर भरे। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही तकनीकी बीड खोल दी गई थी, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.