दो माह से लापता किशोरी की बरामदगी को प्रदर्शन
रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- सितारगंज, संवाददाता। लापता किशोरी का पता नहीं लगने से आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा कि 6 जुलाई को 13 वर्षीय किशोरी गुम हो गई। किशोरी की मां ने सात जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिलाओं ने बताया कि सितारगंज के रेस्टोरेंट में काम करने वाला एक 30 वर्षीय युवक उसको बहला-फुसलाकर ले गया है, लेकिन किशोरी अभी तक बरामद नहीं हो पाई। आरोप लगाया कि मामला किशोरी के साथ यौन अपराध का है। पुलिस को पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करनी चाहिए। कहा कि लापता किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए मां दो माह से कोतवाली के चक्कर काट रही है। इस दौरान यूनियन की उपसचिव एवं ऐक्टू जिला सचिव अनिता अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.