गिरडीह, अप्रैल 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। तेलोनारी पंचायत के महाचो और चरघरा गांव के अंत्योदय लाभुकों को पिछले दो माह से डीलर द्वारा राशन वितरण नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय में बुधवार को उग्र प्रदर्शन किया और एमओ से लंबित राशन वितरण कराने की गारंटी सुनिश्चित करने एवं संबंधित डीलर को छोड़ अन्य डीलर से राशन मुहैया कराने की मांग की है। बताया जाता है कि अंत्योदय कार्ड के लगभग चालीस लाभुकों को संबंधित डीलर द्वारा राशन नहीं दिया गया है। लाभुक राशन के लिए डीलर के यहां चक्कर काटती रही। राशन देने की बजाय डीलर बहाना बना कर समय को टालते गए, फलस्वरूप दो माह से अनाज से वंचित लाभुकों का गुस्सा फूट पड़ा। इस मामले को लेकर महिलाओं का समूह प्रखंड कार्यालय पहुंचा और तेलोनारी पंचायत के संबंधित डीलर के खिलाफ जमकर हो हंगामा किया। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.