फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- अमृतपुर, संवाददाता।बिजली निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते दो माह से राजेपुर की लाइन पर अमृतपुर की बिजली आपूर्ति चल रही है। इसके चलते 80 गांव के लोगों के सामने आए दिन संकट खड़ा हो रहा है। पूर्व में जो आंधी आयी थी उसमें सात पोल टूट गये थे। टेंडर प्रक्रिया न होने के चलते अभी तक अमृतपुर की मुख्य लाइन ठीक होने का काम नहीं हुआ है। जिसके चलते राजेपुर की मुख्य लाइन से ही अमृतपुर की आपूर्ति चलायी जा रही है। गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में बिजली की मांग भी बढ़ी हुयी है। गंगापार के लोगों को भरपूर बिजली भी नहीं मिल पा रही है। लाइन फाल्ट और ट्रिपिंग के चलते बिजली के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली निगम की भी बड़ी लापरवाही है। दो माह बीत चुके हैं। इसके बाद भी अमृतपुर उपकें...