दो माह से मानदेय बकाया, आर्थिक संकट से जूझ रहे आउटसोर्सिंग कर्मी
देवरिया, जून 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हे आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई और दवा- इलाज के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह धन की व्यवस्था कर उन्हें काम चलाना पड़ रहा है।
कर्मचारियों की तैनाती मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों की तैनाती की गई। दो कंपनियों के करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारी हैं। इसमें नर्सिंग स्टाफ, मल्टीपरपज वर्कर, टेक्नीशियन, कंप्यूटर आपरेटर सहित अन्य पदों पर कर्मी तैनात किए गए हैं। इनको गिना-गिनाया मानदेय मिलता है, उसमें अपना बजट बनाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। प्राचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.