दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर सीआरपी-बीआरपी में आक्रोश
रांची, सितम्बर 21 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। राज्य शिक्षा परियोजना के तहत कार्यरत सीआरपी-बीआरपी को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोश है। इस संबंध में सीआरपी-बीआरपी संघ की ओर से राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक को पत्र देकर लंबित मानदेय का जल्द भुगतान कराने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र के माध्यम से जल्द भुगतान नहीं होने पर राज्य परियोजना निदेशक के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। संघ ने कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। उक्त जानकारी सीआरपी-बीआरपी संघ के रांची जिला अध्यक्ष जनक मुंडा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.