फिरोजाबाद, मई 18 -- टूंडला में मानदेय न मिलने को लेकर भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जनपद फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह के नेतृत्व में सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मार्च एवं अप्रैल 2026 का मानदेय लंबित होने के कारण संविदा कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के परिवारों के समक्ष दैनिक खर्च, बच्चों की शिक्षा, स्कूल फीस एवं अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन हो गया है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह विरोध कार्यक्रम 19 एवं 20 मई को भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध यदि 20 मई तक लंब...