रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। इस समस्या को लेकर कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि एनएचएम के तहत मेसर्स विजिलेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से जिले में लगभग 182 आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों को विगत दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की स्कूल फीस और घर के दैनिक खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारी मजबूरी में उधार लेकर जीवन यापन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने ज्ञापन में यह भी उल्ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.