दुमका, मार्च 16 -- जामा। प्रतिनिधि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को करीब दो माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। मजदूरों ने बताया कि काम करने के बावजूद समय पर मजदूरी नहीं मिलने से घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। जामा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के मजदूरों ने बताया कि मनरेगा के तहत सिचांई कूप निर्माण, तालाब खुदाई एवं अन्य योजनाओं में उन्होंने लगातार काम किया, लेकिन अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। इससे मजदूरों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है।मजदूर सोनातन किस्कू ने बताया कि दो महीने से मजदूरी नहीं मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द मजदूरी भुगतान करना चाहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.