मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- बंदरा। तेपरी में गुरुवार की रात हत्था पुलिस ने छापेमारी कर फरार शराब तस्कर सुधांशू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि करीब दो माह पहले तेपरी में 59 लीटर देसी शराब बरामद की गई थी। उस दौरान सुधांशू फरार हो गया था। पूछताछ के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इधर, पीयर पुलिस ने बरियारपुर निवासी लालबाबू सिंह को गिरफ्तार किया है। अपर थानेदार अभिनंदन कुमार ने बताया कि लालबाबू सिंह पर मारपीट का मामला दर्ज था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.