अल्मोड़ा, मार्च 15 -- गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की मासिक बैठक हुई। यहां पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो माह से पेंशन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। पेंशनर्स ने कहा कि लोनिवि के सेवानिवृत्त कर्मचारी दो माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशान हैं। 1996 से पहले से पेंशन पा रहे कई पेंशनर्स की पेंशन बिना कारण रोक नदी गई है। जिलाध्यक्ष हेम जोशी ने पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों का भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं, विधासभा में गोल्डन कार्ड का मुद्दा उठाने पर विधायक मनोज तिवारी का आभार भी जताया। इसके अलावा राशिकरण की कटौती की अवधि 15 वर्ष से कम करने, 65, 70 और 75 वर्ष में पेंशन में वृद्धि की मांग की। लोक गायक दिवान सिंह कनवाल के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। यहां च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.