मथुरा, अगस्त 18 -- वृंदावन, नगर निगम में आउटसोर्स पर रखे गये सफाईकर्मियों को जून और जुलाई माह का मानदेय न मिलने पर उप्र सफाई मजदूर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर अध्यक्ष छोटू चौहान ने नगर आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को बहुत कम मानदेय मिलता है, जैसे तैसे गुजारा करते हैं, लेकिन वह भी दो माह से नहीं मिला है। तीन दिन के अन्दर समस्त आउट सोर्स श्रमिकों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- नाराज सफाई कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...