घाटशिला, फरवरी 26 -- गालूडीह, संवाददाता। गर्मी की दस्तक देने से पूर्व ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुसनीगड़ीया का नल सहित मोटर खराब पड़ा हुआ है। जिससे बच्चों को विद्यालय से 500 मीटर दूर गांव के सोलर जलमीनार से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह सिलसिला विगत 2 महीने से चल रहा है। वहीं, रसोईया की हड़ताल का भी सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है। जो काम रसोईया का है वह बच्चों को करना पड़ रहा है। इससे साफ तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पानी का कोई दूसरा कोई विकल्प नहीं : प्रधानाध्यापिका इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमिता महतो का कहना है कि 2 माह से नल और मोटर खराब है। एक नल है तो वह भी गंदा पानी देता है। इसलिए विद्यालय के बाहर गांव से पानी लाना पड़ता है। इस कठिनाई को देखते हुए खराब पड़े नल को निजी पैसे से बनाया फिर खराब ह...