पूर्णिया, फरवरी 20 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया जिला का एकमात्र नक्शा मशीन जो पूर्णिया पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय में स्थापित है, पिछले दो माह से खराब है। मशीन खराब रहने के कारण पूर्णिया के लोग नक्शा प्राप्त करने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बताते चलें कि सीमांचल के चारों जिले पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज एवं अररिया के सदर अंचल कार्यालयों में लगी नक्शा मशीनें भी खराब बताई जा रही हैं। नक्शा उपलब्ध नहीं होने से भूमि से जुड़े मामलों और भू-विवादों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि भूमि विवाद के समाधान में आधिकारिक नक्शा अहम भूमिका निभाता है। पूर्णिया सदर अंचल कार्यालय स्थित नक्शा मशीन काउंटर पर प्रतिदिन दर्जनों लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। पूर्णिया सदर अंचल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.