रुडकी, मई 8 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। बीते दो महीनों से रसोई गैस की किल्लत और तेल कंपनियों की बेरुखी ने आम जनता परेशान कर दिया है। तेल कंपनियों द्वारा नए गैस कनेक्शन जारी करने पर लगाई गई अघोषित रोक के कारण कई परिवार चूल्हा जलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोग रोज गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की कतारें देखी जा सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...