नवादा, मई 13 -- नवादा के झारखंड से लगी सीमा पर जंगली इलाकों में यों तो हाथियों व जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है। परंतु विगत दो माह से जंगल से सटे जिले के विभिन्न इलाकों में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। जिसके कारण सीमाई इलाके में दहशत का माहौल है। कौआकोल इलाके में हाथी मार्च महीने में जमुई से होते हुए आये थे। यह हाथियों का एक बड़ा झुंड था। जिसमें 26 के करीब नर, माद व हाथियों के बच्चे शामिल थे। इसने सेखोदेवरा व इसके आसपास के इलाके में आश्रम की चहारदीवारी व फसलों आदि को नुकसान पहुंचाया और गोविन्दपुर की सीमा में महावरा से प्रवेश कर गया। महावरा, माधोपुर, हरनारायणपुर व जेटसारी आदि जंगल से सटे इलाके में हाथी काफी दिन रह गये। इस बीच गोविन्दपुर में हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया।

हाथियों का रेस्क्यू इसके बाद हाथियों को रेस्क्यू कर रजौल...