दो माह से खुदी पड़ी गली, लोग परेशान
शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। वार्ड नंबर 43 के तारीन बहादुरगंज क्षेत्र में करीब दो माह से गली खुदी पड़ी होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम को इस गड्ढे की चिंता नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खुला गड्ढा हादसे को दावत दे रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बाइक फिसलने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। लोगों ने बताया कि करीब तीन माह पहले वाटर सप्लाई लाइन फूट गई थी, जिसे नगर निगम द्वारा ठीक तो करा दिया गया, लेकिन मरम्मत के बाद गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- डेढ़ वर्ष से टूटी नाली की मरम्मत की मांग, किया प्रदर्शन तब से गली की स्थिति खराब बनी हुई है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, कई बार पार्षद और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.