देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एनएचएम कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। दिसंबर, जनवरी महीने का जिले में कार्यरत हैं एनएचएम के 1100 संविदा कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। इससे लगन और त्योहार के सीजन में उनकी आर्थिक दिक्कतें बढ़ गयी है। कुछ ब्लाकों में संविदा कर्मी काम करने के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय कार्यक्रमों को संचालित करने को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से लेकर, सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर पर विभिन्न पदों पर संविदा के कर्मचारी कार्यरत हैं। उनके द्वारा टीबी, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम,अंधता नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया जाता है। जबकि सीएचओ द्वारा आयुष्मान आरोगय मंदिरों पर लोगों का जांच, इलाज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.