संतकबीरनगर, मई 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सात सौ चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को दो माह से वेतन नहीं मिला है। तीसरा महीना चल रहा है, लेकिन वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। बच्चों के एडमीशन से लेकर किताबें तक बमुश्किल से किसी प्रकार से आ गई हैं, लेकिन फीस जमा करने का संकट पैदा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ संविदा कर्मचारियों को माना जाता है। जिले में बड़े से बड़े कार्यक्रम का संचालन इन्हीं के जिम्मे हैं। संविदा के बाद भी जो पद खाली हैं उसे आउट सोर्सिंग को सौंप दिया गया है। जिले में इस कर्मचारियों की तादाद सात सौ बताई जा रही है, जिसमें से 120 से अधिक चिकित्सक हैं। चिकित्सक और कर्मचारियों को मार्च माह से ही वेतन नहीं मिला है। मई के महीने में भी दस दिन...