बांदा, नवम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता अलोना पंप कैनाल लगभग दो महीने से बंद है। किसानों का कहना है कि बिजली आपूर्ति न होने से क्षेत्र के कई सैकड़ा किसानों की फसल बर्बाद होने की स्थिति में है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। अलोना के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी अधिकारी को सौंपा। बताया कि मई माह में ग्राम मवई के पास लगे दस खंभों के बिजली के तार चोर काट ले गए। मामले की सूचना कई बार अधिशासी अभियंता, जेई को दी। संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज करायी। आज तक कुछ नहीं हुआ। किसान शिशुपाल, कमलेश दीक्षित, शिवशरन, अर्जुन सिंह, राम सिंह, घुस्सू वर्मा, जयपाल, देवीदयाल, अरविंद, गुलाब आदि ने जिलाधिकारी से बिजली आपूर्ति बहाल कर पंप कैनाल शुरू कराने की मांग की है। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.