गाजीपुर, सितम्बर 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में बिना छत के निवास करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब दो माह के भीतर ही 68 हजार 808 परिवार को प्रधानमंत्री आवास के तहत अपना घर मिल जाएगा। परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप यादव ने चयनित प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे में चयनित लाभार्थियों की सूची भेज दी है। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा। करीब एक वर्ष पहले कराए गए सर्वे के बाद पात्रता जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित कर पात्र लाभार्थियों के चयन का अनुमोदन भी कराया जा चुका है। जिससे पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सितंबर अंत तक लाभार्थिय...