दो माह में 33 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य
कन्नौज, मार्च 24 -- तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान तेजी पकड़ रहा है। दो माह में 33 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। अभियान के तहत गांव-गांव कैंप लगाकर प्रतिदिन दो सौ से अधिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान सेवक अंकित चौरसिया ने बताया कि 15 अप्रैल तक यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पात्रता सूची में शामिल गरीब परिवारों के साथ-साथ 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जो अलग-अलग गांवों में पहुंचकर कैंप आयोजित कर रही हैं। कैंप में आने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.