गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। शहर में टाइफाइड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में दो माह में 1621 बुखार मरीजों की जांच में 319 मरीज टाइफाइड पॉजिटिव मिले हैं। आशंका जताई जा रही कि यह दूषित पेयजल और खराब खानपान से हुआ है। एमएमजी अस्पताल में जनवरी 2026 में 556 जांच में 94 मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें 40 से अधिक बच्चे शामिल हैं। वहीं फरवरी में 1065 जांच में 225 मरीज पॉजिटिव मिले। इनमें से करीब 50 प्रतिशत को भर्ती करना पड़ा। अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच एमएमजी में 12499 जांच में 2959 और जिला संयुक्त अस्पताल संजयनगर में 5516 जांच में 1380 मरीज टाइफाइड पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित इलाकों से लिए गए पानी के अधिकांश नमूने जांच में फेल मिले हैं। एमएमजी के फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन के अनुसार टाइफाइड साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.