सराईकेला, सितम्बर 13 -- सरायकेला, संवाददाता । पुलिस ने अपराधियों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत दो माह में 164 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 15 अवैध हथियार और 812 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 457 गैर-जमानती वारंट का निष्पादन किया गया है, जबकि 9 स्थायी वारंटियों को दबोचा गया है। पुलिस ने ड्रग तस्करों के पास से 7.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा, 3.018 किलोग्राम अवैध अफीम और 26.45 ग्राम ब्राउन शुगर की खेप जब्त कर नशे के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।इस यह भी पढ़ें- Adityapur News: एसपी मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में पुलिस का महाअभियान; 164 अपरा...