गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- अवैध राशि उगाही व अनुशासनहीनता के आरोप में राजस्व उप निरीक्षक निलंबित अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने अपने स्थानांतरण आदेश के एक दिन बाद विभिन्न अंचलों के छह कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया। करीब दो माह पूर्व ही (पत्रांक 76 के माध्यम से ) तत्कालीन उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने एक साथ पूरे जिले के सभी 19 अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्वयं स्थानांतरण किया था। डीसी के उक्त आदेश को बदलते हुए अपर समाहर्ता ने अपने स्तर से उनमें से छह ऑपरेटरों का स्थानांतरण कर दिया।स्थानांतरण का आदेश ज्ञात हो कि 22 मई को अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के स्थानांतारण का आदेश निर्गत किया गया था। उन्हें लोहरदगा का डीडीसी बनाया गया है। लेकिन स्थानांतरण आदेश के एक दिन बाद 23 मई को (पत्रांक 511) उन्होंने कार्यहित ...