दो माह में प्रतिदिन दुग्ध संग्रह में 40 हजार किग्रा की वृद्धि : शिल्पी
रांची, मई 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विश्व दुग्ध दिवस (1 जून) के अवसर पर राज्यवासियों, दुग्ध उत्पादक किसानों और पशुपालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रभावी, दूरदर्शी एवं किसान-केंद्रित पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 70 हजार से अधिक किसान झारखंड मिल्क फेडरेशन (जेएमएफ) से जुड़े हुए हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में औसत दुग्ध संग्रहण 240 हजार किलोग्राम प्रतिदिन था, जो वर्तमान में बढ़कर 280 हजार किलोग्राम प्रतिदिन हो गया है। यानी दो माह में 40 हजार किलोग्राम प्रतिदिन की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि राज्य के डेयरी क्षेत्र की मजबूत हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.