बागेश्वर, मई 13 -- जगदीश उपाध्याय, बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बुधवार को तहसील परिसर में निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दो माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीण निर्माण विभाग को 15 जून तक मेक्सिकन कारपेट घास लगाने और निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने बच्चों के लिए सुरक्षित और आधुनिक खेल उपकरण लगाने, वॉकिंग पाथ विकसित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए बेंच लगाने के निर्देश भी दिए। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय भारती ने बताया कि पार्क में मेरी-गो-राउंड, झूले, रोलर स्लाइड, जिप लाइन और मल्टी प्ले स्टेशन जैसे आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। डीएम ने पार्क क्षेत्र को स्वच्छ और व...