गढ़वा, जून 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर ली है। प्रशासन की जांच में यह सामने आया है कि जिले में कई ऐसे लोग राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जो निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र नहीं हैं। वैसे लोगों का राशनकार्ड से नाम रद्द किया जा रहा है। पिछले दो माह के दौरान करीब पांच हजार से अधिक अपात्र राशन कार्डधारकों का नाम हटाया गया है। यह भी पढ़ें- जिले के आयोग्य लाभुकों को हर हाल में सरेंडर करना होगा राशन कार्डराशन कार्डों की सत्यापन प्रक्रिया जांच के दौरान यह पाया गया कि आर्थिक रूप से सक्षम कई लोग भी राशन कार्ड बनवाकर सब्सिडी वाले खाद्यान्न और अन्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। ...