दो माह में निकले नौ मलेरिया पॉजिटिव, निरोधात्मक गतिविधियां हुई
एटा, जुलाई 16 -- बरसात के बाद तेज धूप निकलने से संचारी रोग फैलना शुरू हो गए हैं। अभी तक जनपद में नौ मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। पॉजिटिव मरीजों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर संबंधित गांवों में निरोधात्मक गतिविधियां करायी गई है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि बीते दो माह में पोर्टल पर नौ मलेरिया पॉजिटिव मिलने की सूचना दी गई है। जहां स्वास्थ्य टीम भेजकर निरोधात्मक गतिविधियां करायी गई। पॉजिटिव के घर के आसपास रहने वाले बीमार लोगों की जांच कराकर उपचार दिलाया गया है। बीते दो माह में ब्लॉक जैथरा में भाऊपुरा के श्रीनिवास, नगला धीरज की मोरकली, रसीदपुर का शिव, शिप्रा राठौर, नगला डाडा के विनोद, ब्लॉक अलीगंज दहेलिया के राजेश शर्मा, ब्लॉक शीतलपुर के महुअट की आरती, सौंसा का पंकज कुमार शामिल है। पोर्टल पर चढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.