पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।दो माह में दूसरी बार पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सिविल कोर्ट प्रशासन के आधिकारिक ई- मेल आईडी पर धमकी भरे ई- मेल की सूचना पर पुलिस सोमवार को हाई अलर्ट मोड में आ गई। कोर्ट परिसर एवं इसकी करीब 500 मीटर की परिधि में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनात कर दी गयी। एसपी स्वीटी सहरावत के साथ पुलिस के तमाम अधिकारियों ने कोर्ट परिसर स्थित बिल्डिंगों, रेकर्ड रूम, पार्किंग स्थल समेत कई स्थानों पर चप्पे-चप्पे की जांच की। जांच के लिए डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ते को लगाया गया था। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : दो माह में दूसरी बार पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगा दी गई। न्यायालय कर्मी भी आईडी के साथ बाहर-भीतर कर रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.