वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रिड्यूस ट्रैफिक कंजक्शन स्कीम के तहत दूसरे दिन गुरुवार से ही यातायात निरीक्षक, उप निरीक्षक और संबंधित थाना प्रभारियों ने सड़कों पर काम शुरू कर दिया। संबंधित मार्गों से अतिक्रमण हटवाने से लेकर तय किए गए पांच बिंदुओं पर फोकस करते हुए ट्रैफिक सुगम बनाने में लगे रहे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि दो माह का लक्ष्य तय किया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि संबंधित मार्ग पर बतौर रूट मार्शल तैनात टीआई, टीएसआई और संबंधित थाना प्रभारी मिलकर काम करेंगे। इसके तहत ट्रैफिक में फंसने वाले समय को कम करने का लक्ष्य है। दो महीने में 25 फीसदी समय कम करने का लक्ष्य दिया गया है। यानी अगर संबंधित मार्ग की दूरी तय करने में 20 मिनट लगता है तो इसे 15 मिनट तक लाना है। इसकी हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। वह स्वयं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.