दो माह में अत्यधिक नशा करके वाहन चलाते 114 चालक पकड़ाए
रांची, मई 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची ट्रैफिक पुलिस अत्यधिक शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। रांची पुलिस की टीम ने दो माह के भीतर चलाए गए अभियान के दौरान 4973 वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। इस दौरान 114 वाहन चालक अत्यधिक शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए हैं। इन चालकों के वाहनों को पुलिस ने जब्त किया और अभियोजन के लिए न्यायालय में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालकों पर दस-दस हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शहर में डंक एंड ड्राइव के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा गया। ट्रैफिक एसपी ने शहरवासियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.