गाजीपुर, मार्च 3 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़नपुर निवासी महेंद्र यादव की बीते 31 दिसंबर की रात हुई हत्या को दो महीने से अधिक समय बीत चुके हैं, फिर भी पुलिस अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस की विफलता से उसकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह घटना उस समय हुई, जब ग्रामवासी 48 वर्षीय महेंद्र यादव अपने घर खाना लेने के लिए नहर के पास स्थित ट्यूबवेल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई जयप्रकाश यादव ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.