दो माह बाद भी नहीं मिली बेटी, इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोया पिता
लखनऊ, जुलाई 22 -- पीजीआई संस्थान के एक दलित कर्मचारी की 22 वर्षीय बेटी को लापता हुए करीब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं लग सका है। बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता बुधवार सुबह पीजीआई थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर के सामने पीड़ा बताते-बताते पिता फूट-फूटकर रो पड़े और बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर ने जल्द पता लगाने का आश्वासन दिया। परिजनों का आरोप है कि संस्थान के पूर्व संविदा कर्मी इरशाद खान 21 मई को उनकी बेटी को जबरन भगा ले गया था। मामले में पीजीआई थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज है, लेकिन दो माह बाद भी पुलिस बेटी तक नहीं पहुंच सकी। पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एसीपी, डीसीपी, पुलिस आयुक्त, मुख्यमंत्री, राज्य व राष्ट्रीय महिला आयोग, एससी आयोग, मानवाधिकार आयोग और गृह मंत्रालय तक शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.