जौनपुर, फरवरी 26 -- जौनपुर, संवाददाता। बक्शा थाना क्षेत्र के कर्तिहां गांव में पूर्व प्रधान जिलेदार के घर 24 दिसंबर की रात हुई चोरी की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं। पीड़ित ने अब मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र भेजकर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 24 दिसंबर की रात चोरों ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारी उठा ले गए थे। सुबह घर से कुछ दूरी पर अरहर के खेत में टूटी हुई अलमारी मिलने पर घटना का पता चला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। अब पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में दावा किया है कि चोरी गया सामान करीब 12 लाख रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.