बलरामपुर, अगस्त 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। अधिवक्ता आपदा राहत कोष में करीब नौ लाख रुपये के कथित गबन के मामले में एफआईआर दर्ज होने के करीब दो माह बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ता आपदा राहत समिति के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने मामले की जांच में तेजी लाकर सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। समिति अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने बताया कि राहत कोष में कथित गबन के मामले में बीते 12 जून को कोतवाली नगर में शशांक त्रिपाठी समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एफआईआर दर्ज हुए करीब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अधिवक्ताओं के मुताबिक पूर्व में भी पुलिस अधीक्ष...