मथुरा, मई 27 -- मोटरवोट हादसे का कारण बने पांटून पुल के सभी पीपे बुधवार को जोड़ दिए गए। देर सांय यहां आवागमन भी शुरू हो गया। इन्हें ड्रेजिंग मशीन संचालक कंपनी द्वारा पीडब्ल्यूडी के सहयोग से जुड़वाया गया है। विदित हो कि यमुना में आरडीआईएल जेएमआरपी (जेवी) इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने पहले देवराहा बाबा घाट एवं फिर केसीघाट के पॉटून पुल को हटाकर वहां से ड्रेजिंग मशीन को निकाला था। मशीन निकालकर दोनों पुलों को जोड़ दिया था। बाद में मशीन को वापस निकालने के लिए इसी कंपनी ने केसी घाट के पॉटून पुल को हटाया था। तब यमुना में इसके अनियंत्रित बहते पीपों से टकराकर 10 अप्रैल को एक मोटरवोट पलट गई थी। इसमें 16 लोगों की मौत हुई थी। इसके लिए प्रशासन ने पॉंटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा एवं मोटरवोट के नाविक को जेल भेज दिया था।तभी से पांटून पुल टूटा पड़ा था। इस...