रामपुर, मार्च 10 -- रामपुर। जिला अस्पताल में आखिरकार दो माह बाद सर्जन की तैनाती हो गई। डा. आरिफ रसूल ने दोबारा से यहां पर जनरल सर्जन के रूप में कार्य शुरू कर दिया है। वाक इन इंटरव्यू के जरिये उनको दोबारा जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देने का मौका दिया गया है। इस तरह, दो माह के अंतराल के बाद जिला अस्पताल में सोमवार से आपरेशन शुरू हुए। वहीं, अस्पताल में जल्द ही त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी। जिला अस्पताल में जनरल सर्जन के न होने से पिछले दो महीने से पित्त, पथरी, हार्निया आदि के आपरेशन नहीं हो पा रहे थे। बीती 11 जनवरी को एक साल का अनुबंध पूरा करने के बाद सर्जन डा. आरिफ रसूल की सेवा समाप्त हुई थी। अब दो माह बाद दोबारा से उनको जनरल सर्जन के रूप में जिला अस्पताल में कार्य करने का मौका दिया गया है। वाक इन इंटरव्यू के जरिये वह यहां पर दोबारा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.