बाराबंकी, अप्रैल 2 -- कोठी। दो माह पहले असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के पकरिहा गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर धारदार हथियार से हमला करने और मारपीट का आरोप है। असंद्रा इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने 7 जनवरी 2026 को गांव निवासी केशवराम की तहरीर पर गांव निवासी गुल्ले, उनके दो बेटों नौमी लाल, अन्नूलाल और परिवार के राम प्रकाश के विरुद्ध धारदार हथियार से जानलेवा हमला व मारपीट से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच हलका दरोगा हरेंद्र प्रसाद गौड़ को सौंपी गई थी। जांच और विवेचना में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी राम प्रकाश पुत्र छोटेलाल और सुखमी लाल उर्फ अन्नू लाल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.